दिल दहला देने वाली घटना: Love marriage के कारण बेटी को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 02:59 PM (IST)

पटियाला (बलजिंदर): पटियाला से अगवा हुई सुखजीत कौर बेटी सुखदेव सिंह का गांव कलीपुर में गला घोट कर कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है। दिल दहला देने वाले इस मामले में थाना सिविल लाइन की पुलिस ने लड़की के पिता सुखदेव सिंह पुत्र तेजा सिंह, माता जसविंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह निवासी फतेहाबाद हरियाणा, सुखवीर कौर पत्नी बीरबल सिंह निवासी गांव कलीपुर मानसा, निर्मल सिंह पुत्र मद्धी सिंह निवासी संगरूर खिलाफ 302, 364, 323 आई.पी.सी. के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पहले पुलिस ने इस मामले में सुखजीत कौर के पति भुपिन्दर सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी फतेहाबाद हाल किराएदार श्रीनिवास कालोनी पटियाला की शिकायत पर उक्त व्यक्तियों खिलाफ 364 और 323 आई. पी. सी. के अंतर्गत केस दर्ज किया था।

इस मामले में आज थाना सिविल लाईन की पुलिस ने 302 का विस्तार किया है। मानसा पुलिस की तरफ से लाश भी पटियाला पुलिस को सौंप दी गई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद कत्ल के मामले का विस्तार किया गया है। इस संबंधी थाना सिविल लाईन के एसएचओ  सुखविन्दर सिंह ने बताया कि अभी कोई आधिकारिक गिरफ्तारी नही हुई है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News