डी.सी. ऑफिस के मुलाजिम ने जहरीली दवा निगल की आत्महत्या

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 10:28 PM (IST)

लुधियाना (राज): जिला फिरोजपुर के डी.सी. ऑफिस में बतौर दर्जा चार मुलाजिम काम करने वाले दिव्यांग व्यक्ति ने लुधियाना में जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक विजय कुमार (48) है। थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। मृतक का विसरा जांच के लिए भेजा है।

सब-इंस्पैक्टर अजीत सिंह ने बताया कि विजय कुमार फिरोजपुर स्थित डी.सी. ऑफिस में दर्जा चार मुलाजिम था। उसके दोनों पैर काम नहीं करते थे। वह दिव्यांग था और तीन पहिया एक्टिवा इस्तेमाल करता था। उसके पैरों की नसें ब्लाक थी, इसलिए विजय काफी समय से डिप्रैशन से गुजर रहा था। शनिवार को वह एक्टिवा से लुधियाना जस्सियां रोड अपनी बुआ के घर जा रहा था। हंबड़ा रोड पर उसने कोई जहरीली दवा निगल ली। फिर उसने अपने एक रिश्तेदार पुलिस मुलाजिम को कॉल कर बताया। उसके रिश्तेदार हंबड़ा रोड पर पहुंचे और उसे डी.एम.सी. अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मृतक के बेटे के बयानों पर 174 की कार्रवाई की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News