‘आप'' विधायक के खिलाफ उनके ही हलके के थाने में डी.डी.आर. दर्ज, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 11:44 AM (IST)

पायल (धीरा): आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब में विधायक की तरफ से अपने ही हलके के एस.एच.ओ. को धमकी और दुर्व्यवहार के बाद विधायक के खिलाफ उसी के हलका पायल के थाने में प्राथमिक शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत पायल से आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के खिलाफ दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री रंधावा से गाड़ी वापस लेने के मामले ने पकड़ा तूल, 'आप' विधायकों ने खड़े किए सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार पायल के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने थाना पायल के एस.एच.ओ. सतविंदर सिंह को किसी मामले में फोन किया तो थाना प्रमुख ने विधायक को संविधानिक और कानूनी परंपराओं का जिक्र किया। इस पर ग्यासपुरा जी गर्म हो गए, दोनों के बीच तकरार के बाद जब ‘आप’ विधायक ने थाना प्रमुख को कानून सिखाने की बात कही तो थाना प्रमुख ने यह मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया।

यह भी पढ़ें : कोठी में चल रहा था 'जिस्मफरोशी का धंधा', इस हालत में मिले लड़के-लड़कियां

थाना पायल में लिखी डी.डी.आर. नंबर 35 तारीख 20.4.2022 में बताया कि वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में इलाके की जांच कर रहे थे। ड्यूटी दौरान ही उन्हें पायल से ‘आप’ के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा का फोन आया कि बुद्ध सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी गांव घलोटी का झगड़ा हुआ है, जिस बाबत उन्होंने सिवल अस्पताल में एम.एल.आर. कटवा दी है। जिसके अंतर्गत विरोधी पक्ष पर रेड की जाए, जिनका राजीनामा उन्होंने अपने दफ्तर में करवाना है। डी.डी.आर. में एस.एच.ओ. पायल ने लिखा कि उन्होंने विधायक को कहा कि इस मामले की जांच ए.एस.आई. गुरमीत सिंह कर रहे हैं, जो आज एस.पी.डी. खन्ना के दफ्तर गए हुए हैं। जिस कारण ‘आप’ के विधायक ने गर्म होते कहा कि आप पुलिस वाले जान-बूझ कर यह सब करते है, इस बारे में उनके खिलाफ शिकायत करेंगा, पुलिस वाले बकवास करते रहते हो। मैं तुझे बताऊंगा काम कैसे करवाते होते हैं। जिस बाबत एस.एच.ओ. पायल ने डी.डी.आर. में लिखा कि विधायक मनजिंदर सिंह ग्यासपुरा ने उसके साथ बुरा व्यवहार किया। जिसकी सूचना फोन के द्वारा डी.एस.पी. पायल औ एस.एस.पी. खन्ना को दे दी थी। विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के खिलाफ उसी थानो में शिकायत दर्ज होने साथ पंजाब का यह पहला मामला है जो विधायक की कारगुजारी पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें : नही थम रही पंजाब में गैंगवार, अब अकाली वर्कर के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

क्या कहना है एस.एस.पी. का?
इस मामलो की पुष्टि करते हुए एस.एस.पी. खन्ना रवि कुमार ने कहा कि यह मामला उच्च अफसरों के ध्यान में लाया गया है। इस सारी घटना की जांच की जा रही है, जांच उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। दूसरी तरफ हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि उन्हें लिखी डी.डी.आर. बारे कुछ भी पता नहीं है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News