घर के नजदीक संदिग्ध हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 01:20 PM (IST)

बटाला (योगी, अश्वनी): पूर्व फौजी का कत्ल करके उसका शव घर के नजदीक सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्धित जानकारी देते मृतक मनदीप सिंह (35) पुत्र बावा सिंह निवासी गांव भंगवां के भाई अमरीक सिंह ने बताया कि उसका भाई मनदीप सिंह फौज में नौकरी करता था और रिटायर हो चुका था। रिटायर होने के बाद वह चंडीगढ़ में प्राईवेट नौकरी करने लग गया था। अमरीक ने बताया कि उनको किसी की तरफ से फोन करके जानकारी दी गई कि सड़क किनारे किसी नौजवान का शव पड़ा हुआ है। उनकी तरफ से जब मौके पर जाकर देखा गया तो वह शव उसके भाई मनदीप सिंह की था। अमरीक सिंह ने पुलिस के साथ बातचीत करते कहा कि उनको शक है कि मनदीप का किसी ने कत्ल करके उसका शव घर के नजदीक सड़क किनारे फेंका है। उन्होंने पुलिस आधिकारियों के पास से मांग की कि मनदीप के कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

जानकारी मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉयड की टीम के ए.एस.आई गुरनाम सिंह और ए.एस.आई जवाहर लाल ने घटना वाली जगह पर पहुंच कर साथ पड़ते स्थानों की जांच की। उधर दूसरी तरफ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीमें जिसमें ए.एस.आई. हरप्रीत सिंह और शमशेर सिंह की तरफ से शव के आसपास से फिंगर प्रिंटों को अपने कब्जे में लेकर बनती कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। इसी तरह पुलिस थाना कादियां के एस.एच.ओ. सुखराज सिंह और डी.एस.पी. कादियां जतिन्दर पाल सिंह की तरफ से पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंच कर घटना स्थान का जायजा लिया गया और शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के भाई अमरीक सिंह और पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर अज्ञात खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके फिलहाल आगे की बनती कानूनी कार्यवाही करनी शुरू कर दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भेज दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News