किराए के कमरे से मिला पति-पत्नी का शव, मकान मालिक भी रह गया हैरान

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 01:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): मनीमाजरा की गली नंबर 8 में एक हफ्ता पहले ही किराए पर रहने आए अमन कुमार और पत्नी आरती लक्ष्मी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिले थे। लक्ष्मी का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था, जिसकी गर्दन पर गहरे घाव थे। वहीं अमन फंदे पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि अमन ने पत्नी का गला काट कर फिर खुद फांसी लगा ली। अधिकारियों की मानें तो शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है। मकान मालिक ने बताया कि अमन और उसकी पत्नी का 4 माह का बेटा है। इस महीने की शुरुआत में ही वह उनके पास आए थे। उन्होंने यहां कमरा किराए पर लिया था। 7 दिनों से दोनो कमरे में रह रहे थे। वीरवार दोपहर को किसी बात पर दोनो के बीच अनबन हो गई थी। उनके कमरे से लड़ाई होने की आवाजें आ रही थी। रात के समय दोनों बच्चे को लेकर पास रहने वाले रिश्तेदार के घर चले गए थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे दोनों एक्टिवा पर लौटे थे। इसके बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले थे। 

मकान मालिक ने दी थी पुलिस को सूचना 

मकान मालिक ने बताया कि शाम 6:30 बजे पानी की मोटर चलाई और सभी लोगों को पानी भरने संबंधी सूचना दी। उसने अमन के कमरे का भी दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं आया। इसे लेकर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो वह हैरान रह गया। लक्ष्मी खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी थी, जबकि अमन ने फंदा लगाया हुआ था। इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एस.पी. सिटी मृदुल टी.एस.पी. उदेपाल और मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जाकर वारदात की गहराई से जांच करने के बाद शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शायद अमन ने पहले पत्नी लक्ष्मी का गला काटा और फिर बाद में फंदा लगा लिया क्योंकि कमरा अंदर से बंद था। अंदर किसी तीसरे व्यक्ति के होने का कोई चांस नहीं था। ऐसी हालत में पुलिस को कत्ल के बाद खुदकुशी की स्थिति लग रही है पर पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर काम कर रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News