संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाए कत्ल के आरोप

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 04:41 PM (IST)

बटाला (गुरप्रीत): बटाला में आज सुबह सनसनी फैल गई। एक युवक का शव नहर के किनारे मिला। युवक का शव मिलने पर मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।

घटना स्थल पर पहुंच कर इस मामले की जांच कर रहे पुलिस डी.एस.पी. ललित कुमार ने बताया कि उन्होंने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान मेजर सिंह (44) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच करने पर पता चला कि युवक पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं, जिसके निशान शरीर पर दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया है। उन्होंने मृतक के परिवार के बयान के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजन न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पुत्र पर हमला नहीं बल्कि उसका कत्ल किया गया है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News