महानगर में देर रात परिवार पर जानलेवा हमला, पति घायल

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2023 - 11:59 PM (IST)

जालंधऱ : शहर के दानिशमंदा इलाके में देर रात माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक महिला व उसके पति पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया गया। महिला का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते 3-4  युवकों ने उनके पति पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर महिला के पति को बुरी तरह से घायल कर दिया गया है तथा उसके गले से सोने की चेन भी छीन ले गए है। हमला होने का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन जारी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News