तेजधार हथियार से छात्र पर जानलेवा हमला, घटना सी.सी.टी.वी. में हुई कैद

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 07:09 PM (IST)

अमृतसर : अमृतसर में एक स्कूली छात्र पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला होने की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है।  घटना जंडियाला गुरु इलाके की बताई जा रही है, जहां पर एक एक्टिवा सवार छात्र पर कुछ युवकों द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया गया। छात्र अपने साथियों सहित स्कूल से घर आ रहा था कि रास्ते में उस पर यह जानलेवा हमला हो गया। घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई, जिसमें एक्टिवा सवार छात्र पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला किया है। घटना संबंधी वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। हालांकि घटना एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, लेकिन छात्र के ऊपर हुए इस तरह से हमले से बयान हो रहा है कि राज्य में माहौल कितना खौफनाक बनता जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News