तेजधार हथियारों सहित घर में घुसकर दम्पत्ति पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 06:48 PM (IST)

जालंधर: सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का विरोध करते हुए कुछ युवकों द्वारा दम्पत्ति से घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान दम्पत्ति गंभीर घायल हो गए। घायल महिला संतोष विरदी निवासी गांव लोहारा ने बताया कि गत रात्रि 12 बजे उन्हें घर में किसी के घुसने की आवाजे आई। जब उन्होंने देखा तो आरोपी जीत सिंह पुत्र अवतार सिंह घर में दीवार फांद कर घुसा है और उसके हाथ में तेजधार हथियार भी थे। महिला ने बताया आरोपी ने उसके सो रहे पति पर हमला कर दिया जिससे उनकी आंख पर गंभीर चोट आई। पति को बचाते समय महिला भी गंभीर घायल हो गई। जिन्हें रात को ही अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

दम्पत्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जानबूझकर उनके घर सामने कूड़ा फैंकते थे। इसका पता लगने के लिए उन्होंने सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवा लिए। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपी उन पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। थाना सदर चौकी प्रभारी ने बताया कि  बयान दर्ज कर लिए गए हैं। दोनों को गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों गुरमीत सिंह, ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था एक आरोपी रणजीत सिंह अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News