AAP पार्षद व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Thursday, Jun 12, 2025 - 12:35 PM (IST)

लुधियाना (राज) : आम आदमी पार्टी के पार्षद व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, भाई रणधीर सिंह नगर के रहने वाले आम आदमी पार्टी के पार्षद गुरुप्रीत सिंह को अज्ञात नंबरों से कॉल कर बदमाशों ने एक करोड़ की फिरौती की मांग की है।
इसी दौरान बदमाशों ने पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। ये धमकी मिलने के बाद पार्षद ने मामला पुलिस अधिकारियों के ध्यान में लाया। जिसके बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here