चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा बनने को लेकर पंजाब कांग्रेस की चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में हरियाणा को अलग विधानसभा के निर्माण हेतु जमीन अलॉट किए जाने के विरुद्ध चेतावनी दी है। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर की पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के साथ इस संदर्भ में बैठक पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हरियाणा को चंडीगढ़ में जमीन अलॉट करने संबंधी इस तरह का कदम सीधे तौर पर पंजाब के अधिकारों पर कब्जा होगा, जिसका पंजाबी हर कीमत पर विरोध करेंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार के ऐसे किसी भी कदम के विरुद्ध चेतावनी दी है और हरियाणा के लिए अलग विधानसभा के निर्माण को लेकर सवाल भी किया है, जब पहले से कैपिटल कॉम्प्लैक्स की मौजूदा इमारत में इसका संचालन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और हरियाणा में सरकार बनी है, वह पंजाब के लिए आए दिन समस्या पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इससे केंद्र और राज्य के संबंधों में खटास पैदा होगी। 

उन्होंने कहा कि यह फैसला हो चुका था कि सारा चंडीगढ़ पंजाब का है, इसलिए हरियाणा को शहर में जमीन अलॉट किए जाने पर कोई सवाल नहीं पैदा होता। इसकी पुष्टि राजीव-लौंगोवाल समझौते में भी की गई थी कि चंडीगढ़ पंजाब का है जिसे लेकर उन्होंने जिक्र किया कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारें इतिहास से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही हैं। वडिंग ने कहा कि चंडीगढ़ शहर में अलग विधानसभा के निर्माण का कदम ऐसे कदमों की शृंखला का एक हिस्सा है, जिसके तहत भाखड़ा ब्यास मैनेजमैंट बोर्ड में पंजाब की भूमिका को खत्म किया गया, पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी में बदला गया या फिर पंजाब को पड़ोसी राज्यों को पानी देने के लिए मजबूर किया गया और चंडीगढ़ प्रशासन से पंजाब के कर्मचारियों की संख्या कम की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News