धालीवाल ने किसानी आंदोलन में शहीद हुए किसानों के पारिवारिक सदस्यों को दिए नियुक्ति पत्र

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 10:23 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर : पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किसानी आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के 4 पारिवारिक सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने जो भी वायदे और गारंटियां पंजाब निवासियों को दी हैं, उनको हर हाल में पूरा किए जाने के लिए सार्थक कोशिशें की जा रही हैं। जिन 4 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं उनके नाम जसकरन सिंह पुत्र कुलवंत सिंह गांव अन्निया, अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब, अमनदीप कौर बेटी जगतार सिंह गांव धलेवां जिला मानसा, छिंदरपाल कौर पुत्री गुरमेल सिंह गांव जटाना कलां, सरदूलगढ़ जिला मानसा और इकबाल सिंह पुत्र जगजीत सिंह गांव बल्लूआना जिला बठिंडा शामिल हैं। 

इन उम्मीदवारों को ग्रुप सी में क्लर्क की नौकरी दी गई है। नियुक्ति पत्रों के वितरण के मौके पर कृषि विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर भी उपस्थित थे। कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब की कृषि को बचाने के लिए किसानी संघर्ष के दौरान पंजाब के जो भी किसान शहीद हुए थे, उनके परिवारों की मदद करना राज्य सरकार का फर्ज है और अपनी यह जिम्मेदारी पंजाब सरकार बखूबी निभा रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि पंजाब की किसानी को ज्यादा लाभदायक बनाने और किसानों को आर्थिक पक्ष से और मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार पूरी गंभीरता के साथ यत्नशील है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News