CM मान के विवाह को लेकर भाई रणजीत सिंह ढंडरियां वाला ने कही अहम बातें

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 08:22 PM (IST)

चंडीगढ़ (टक्कर): गुरुद्वारा परमेश्वर दुआर के मुख्य सेवादार भाई रणजीत सिंह ढंडरियां वाला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को डॉ. गुरप्रीत कौर से दोबारा शादी करने पर बधाई दी। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस विवाह को लेकर गलत टिप्पणी कर रहे हैं जिसका उन्हें कोई अधिकार नहीं है क्योंकि यह मुख्यमंत्री के निजी जीवन का फैसला है। रणजीत सिंह ढंडरियांवाले ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कहा कि लोग मुख्यमंत्री की उम्र ज्यादा और लड़की की उम्र कम को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, जबकि हमें मुख्यमंत्री के निजी जीवन में दखल नहीं देना चाहिए, यह सही है। पंजाब के लोगों का यह हक जरूर है कि वह सार्वजनिक मुद्दों पर सवाल पूछ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से पंजाब को सुंदर और समृद्ध बनाने और युवाओं को रोजगार देने के बारे में पूछ सकते हैं लेकिन  उनके निजी जीवन में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें भगवंत मान से पंजाब के मुद्दों पर बात करनी चाहिए और उनका समाधान कैसे किया जाएगा। ढंडरियावाले ने कहा कि किसी राजनीति पार्टी का पदाधिकारी हो, उसकी निजी जीवन पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कोई भी राजनीतिक नेता दूसरी बार शादी करे या तीसरी बार, अगर हम इसके बारे में पूछें तो यह सही नहीं है। अगर मुख्यमंत्री कहेंगे कि वह शादी नहीं करेंगे या 30 की बजाय 40 साल की लड़की से शादी करेंगे तो वह पंजाब की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें किसी की निजी जिंदगी में दखल देने की बजाय पंजाब की तरक्की के लिए बात करने की आदत डालनी चाहिए। यह अच्छा है कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी दोनों ने स्वेच्छा से विवाह किया और अपना जीवन अच्छे से व्यतीत करें।

पंजाब के लोगों ने पहली बार अपने मुख्यमंत्री का देखा विवाह

भाई रणजीत सिंह ढंडरिया वाला ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अपने मुख्यमंत्री का विवाह पहली बार देखा, चाहे वह सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो के जरिए हो, जिसे ज्यादातर लोगों ने पसंद किया। इसलिए हम सभी को अपने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News