कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के कयासों पर आखिर क्या बोले धर्मसोत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 10:25 AM (IST)

नाभा (भूपा): पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हलका विधायक साधु सिंह धर्मसोत ने भाजपा में शामिल होने के लगाए जा रहे कयासों का अंत करते स्पष्ट किया कि उनके डी.एन.ए में कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि बीते 42 वर्षों से वह कांग्रेस में रह कर लोगों की दिन-रात सेवा कर रहे हैं। वह पहले भी कांग्रेसी थे, अब भी कांग्रेसी ही हैं। उन्होंने कहा कि उनके डी.एन.ए. को चैक करवा लें, जिसमें से कांग्रेस ही निकलेगी। उनके भाजपा में शामिल होने के कयासों को हलके में लेते हुए कहा कि यह इस सदी का सबसे बड़ा चुटकुला होगा, यदि दो दोगुनी पांच हो सकते हैं तो यह भी सत्य हो सकता है, वर्ना नहीं।

यह भी पढ़ें: आतंकवादियों ने शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान को दी बम से उड़ाने की धमकी

नगर कौंसिल प्रधान रजनीश मित्तल शैंटी और अब्जर्वर संजय ठाकुर की हाजिरी में धर्मसोत ने कहा कि वह पैदा भी कांग्रेस में ही हुए और मरेंगे भी कांग्रेस में ही। ऐसी अफवाहें पंजाब का माहौल खराब करने के लिए फैलाई जा रही हैं। चंडीगढ़ कौंसिल चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली लींड को दरकिनार करते धर्मसोत ने कहा कि चंडीगढ़ और पंजाब में जमीन-आसमान का फर्क है। वहां का वोटिंग पैटर्न और सोच पंजाब की अपेक्षा अलग है। पंजाब केसरी के साथ बातचीत करते उन्होंने खुशी भरे ढंग में कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में 2022 के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News