Student को टक्कर मारने वाली महिला की हुई पहचान, पेशे से है डॉक्टर

punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 01:11 PM (IST)

जालंधर (सुनील): 19 नवम्बर बुधवार देर रात 7 बजे जालंधर-नकोदर नेशनल हाईवे पर स्थित एल्डिगो कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार एक्स.यू.वी. कार में सवार ने महिला डाक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक तथा महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण नर्सिंग स्टूडैंट सत्यम की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा महिला प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद महिला ने गाड़ी तुरंत एल्डिगो कालोनी में घुसा दी और फिर उसे छोड़ कर फरार हो गई थी। कार सवार महिला के न पकड़े जाने से गुस्साए लोगों ने जालंधर-नकोददर हाईवे को जाम कर दिया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लांबड़ा पुलिस ने अगले दिन सुबह सत्यम के रिश्तेदार देवराज कुमार पुत्र प्रमोद चौधरी निवासी कुतलपुर दियारा थाना मंगूर हाल निवासी नकोदर के बयानों पर थाना लांबड़ा की पुलिस ने अज्ञात महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा पुलिस ने फरार महिला कार ड्राइवर की पहचान के लिए बरामद की गाड़ी के कागजों से पता करने में लग गई।

थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. सब इंस्पेक्टर गुरमीत राम ने बताया कि जांच में पाया गया है कि एक्स.यू.वी. कार को चलाने वाली महिला की पहचान प्रिया कौशल पत्नी मुनीश कौशल निवासी एल्डिगो कालोनी जालंधर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला को जल्द काबू कर लिया जाएगा। पर्चे में नामजद की महिला डाक्टर है तथा उसका पति भी डाक्टर है। सूत्र यह भी बताते हैं कि प्रिया कौशल को पकड़ने के लिए पुलिस ने सिविल अस्पताल जालंधर में रेड की थी लेकिन आरोपी महिला पहले ही वहां से जा चुकी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News