घरेलू विवाद के चलते पीट-पीट कर बहू का किया ऐसा हाल

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 04:33 PM (IST)

अबोहर(भारद्वाज): गांव तेलूपुरा निवासी व श्रीगंगानगर में विवाहित एक महिला को उसके ससुरालियों ने घरेलू विवाद के चलते मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार गीता पुत्री रामकुमार ने बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व राजस्थान के महीयांवाली हेतराम चक्क निवासी भजन लाल के साथ हुई थी।  शादी के कुछ समय बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ घरेलू कार्य को लेकर वाद-विवाद करने लगे। इसके चलते गत दिवस ससुरालियों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिसके बाद वह किसी प्रकार से अपनी जान बचाकर अपने मायके पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News