घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़ : गैंगस्टर को साथ लेकर घर में घुसी पत्नी और अब...
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 04:07 PM (IST)
लुधियाना (राज): घरेलू विवाद के बाद पति पर जानलेवा हमला करने और गैंगस्टरों के जरिए फोन पर मौत का तांडव रचने की धमकी दिलवाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पीड़ित पति ने अपनी ही पत्नी, साढू/साले और एक गैंगस्टर पर घर में जबरन घुसकर बेरहमी से मारपीट करने और बाद में गैंगस्टर के गुर्गों से फोन करवाकर जान से मारने की खौफनाक धमकियां दिलवाने के संगीन आरोप लगाए हैं। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने दीपम खुराना की शिकायत पर गौरव चानना, सिमरन चानणा, रजिंदर बांगा और अज्ञात गैंगस्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए अपने बयानों में दीपक खुराना बताया कि उसका विवाह 22 नवंबर 2019 को सिमरन चानना के साथ पूरे रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। दीपक का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी सिमरन ने घर में बिना किसी बात के छोटी-छोटी बातों पर क्लेश करना शुरू कर दिया, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। दीपक के मुताबिक, नंबवर 2024 को आरोपी गौरव चानना, रजिंदर बांगा और उनके साथ आया एक अज्ञात गैंगस्टर जबरन दीवार फांदकर और दरवाजा तोडक़र घर के भीतर दाखिल हो गए। इन सभी ने दीपक को चारों तरफ से घेर लिया और लात-घूंसों व हथियारों से उसकी बेरहमी से डंडे-थप्पड़ों से पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया।
बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी आरोपियों ने बुरी तरह डराया-धमकाया। घर में घुसकर मारपीट करने के बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने दीपक खुराना को पूरी तरह मानसिक रूप से तोड़ने के लिए अंडरवर्ल्ड का सहारा लिया। पीड़ित का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने किसी नामी गैंगस्टर से दीपक के मोबाइल फोन पर सीधे कॉल करवाई। फोन पर उक्त गैंगस्टर ने दीपक को सरेआम धमकाते हुए कहा कि अगर उसने इस मारपीट की शिकायत पुलिस में की या अपनी पत्नी के खिलाफ कोई कदम उठाया, तो उसे बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

