शिष्टाचार की हदें पार न करें केजरीवाल : कै. अमरेंद्र

punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2020 - 09:43 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर(अश्वनी, धवन): आम आदमी पार्टी द्वारा निम्न दर्जे की राजनीति और कीचड़ उछालने की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने आप कनवीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आइना दिखाते हुए स्पष्ट किया कि केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मीटिंग में सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित एजैंडे पर विचार किया गया था। 

‘आप’ नेता की तरफ से लगाए जा रहे दोषों को बेबुनियाद, राजनीति से प्रेरित बताते हुए कै. अमरेंद्र ने कहा कि यह कतई सत्य नहीं है कि वह केंद्रीय गृह मंत्री को परिवार पर चल रहे ई.डी. केसों के संबंध में मिले थे। अमरेंद्र ने स्पष्ट किया कि ई.डी. की तरफ से उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया। हालांकि पुत्र रणइंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज केस एक दशक से चल रहा है और वह भी फेमा एक्ट अधीन है जो सिविल/वित्तीय मामले के साथ जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को शिष्टाचार की हदें पार नहीं करनी चाहिएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News