पूरा जोर लगाने के बावजूद भी 50% सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी आम आदमी पार्टी – तरुण चुघ
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 01:10 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब नगर निगम चुनाव के परिणामों ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और विकास तथा सुशासन की राजनीति पर अपना विश्वास जता रही है। भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार ने साबित कर दिया है कि पंजाब में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प तेजी से उभर रहा है। यह सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन, विपक्षी प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने में बाधाएं, राज्य पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग तथा बैलेट पेपर आधारित मतदान को लेकर उठे गंभीर सवालों के बावजूद आम आदमी पार्टी 50 प्रतिशत सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। यह दर्शाता है कि पंजाब में जनमत का बड़ा वर्ग वर्तमान सरकार के खिलाफ खड़ा है और एक नए विकल्प की तलाश में है।
आज पंजाब का युवा, किसान, व्यापारी और मातृशक्ति ऐसे नेतृत्व की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं जो प्रदेश को भ्रष्टाचार, माफिया राज और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त कर विकास, निवेश और रोजगार के नए युग की ओर ले जाए।
नगर निगम चुनावों के ये परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों की दिशा भी संकेतित करते हैं। जनता का यह विश्वास आने वाले समय में और मजबूत होगा तथा पंजाब विकास, सुशासन और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

