सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गरमाई सियासत, तरुण चुघ ने विपक्ष को घेरा
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 01:15 PM (IST)
पंजाब डैस्क : SIR को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि मतदाता सूची को पारदर्शी और शुद्ध बनाने के लिए चुनाव आयोग को SIR कराने का पूरा संवैधानिक अधिकार है। अब केवल वही व्यक्ति वोट डाल पाएगा जो हिंदुस्तान का नागरिक है।
तरुण चुघ ने आगे कहा कि जिस व्यक्ति की मौत हो चुकी है या कोई नकली वोट वाला है या अवैध घुसपैठिया है उसे बचाने के लिए राजा वड़िंग या आम आदमी पार्टी और अन्य विरोधी पार्टियां प्रयास कर रही हैं। बड़े पैमाने पर माइग्रेशन के बीच यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी है, लेकिन कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने अपनी वोट बैंक राजनीति के चलते जनता के बीच भ्रम और भय फैलाने का काम किया।
पंजाब में भी कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और आम आदमी पार्टी ने SIR को लेकर झूठा डर पैदा करने की कोशिश की, जबकि आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने साफ कर दिया है कि विपक्ष का पूरा अभियान केवल संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

