Punjab के दर्जनों इलाकों में बिजली रहेगी बंद, 5 घंटे का Powercut
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 06:03 PM (IST)
होशियारपुर (राकेश): जिला होशियारपुर में बिजली कट लगने की सूचना है। इस बारे जानकारी देते पावरकॉम के एस.डी.ओ. विक्रांत जोशी ने कहा है कि 11 के.वी. बंजरबाग, सलवाड़ा व अज्जोवाल फीडर की बिजली सप्लाई 26 फरवरी को प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक नए फीडर के कंस्ट्रक्शन के लिए बंद रहेंगे।
इसके चलते बंजरबाग, सलवाड़ा, सुखियाबाद, वैष्णो माता मंदिर के पास भरवाई रोड, अंबे वैली, भवानी नगर, अजीत नगर, अनमोल नगर, शास्त्री नगर, ईश्वर नगर, शमशान घाट, हरियाना रोड, ओल्ड टांडा रोड, नलोइयां चौक, अज्जोवाल, मिल्क प्लांट, सैंचा, प्रीत नगर फैक्टरी साइड इत्यादि इलाके प्रभावित होंगे।
तरनतारन के पट्टी इलाके में भी बिजली रहेगी बंद
पट्टी (पाठक): पावरकॉम के सेहरी पट्टी के एस.डी.ओ. राजबीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि 220 के.वी. पट्टी सिटी फीडर 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। इससे फोजी कैंटोनमैंट साइड, रोही वाला मंदिर वाली साइड, गर्ल्स स्कूल वाली साइड, मंत्री की पीठ साइड, नदोहर चौक, चठुआं वाला मोहल्ला साइड के इलाके प्रभावित रहेंगे।

