फल खरीदने आई महिला को आढ़ती और मुनीम ने बेरहमी से पीटा, बालों से पकड़कर घसीटा

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 09:06 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): सैक्टर-17 अस्थायी सब्जी मंडी में बुधवार को फल खरीदने आई महिला की मुनीम और आढ़ती ने जमकर पिटाई कर दी। दोनों ने महिला के बाल तक खींचे। यह वाकया लोगों ने कैमरे में कैद किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-17 बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर मुनीम राजेश पर धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

बापूधाम कॉलोनी निवासी महिला सुनीता और उसका पति किशन फेरी लगाकर फल बेचते हैं। बुधवार को दंपति फल खरीदने सैक्टर-17 सब्जी मंडी आए थे। महिला आढ़ती और मुनीम की दुकान से फल खरीदने लगी। मुनीम राजेश ने आरोप लगाया कि महिला दुकान से जामुन का बॉक्स चोरी कर रही थी। इस दौरान बहस हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि फल खरीदते हुए आढ़ती और मुनीम ने बदतमीजी की। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसे पीटा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News