गुरदासपुर में ड्रोन से हथियार गिराने की साजिश नाकाम, BSF ने बरामद की पिस्टल

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 10:53 AM (IST)

गुरदासपुर: सीमावर्ती जिले गुरदासपुर में एक बार फिर ड्रोन गतिविधि का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गत रात करीब 21:30 पर थाना कलानौर के अधीन गांव रोज के पास, बी.एस.एफ. की 27वीं बटालियन के बी.ओ.पी. रोज इलाके में ड्रोन के जरिए हथियार गिराए जाने की सूचना मिली।

BSF जवानों द्वारा तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान इलाके से पैकिंग सहित एक पिस्टल बरामद की गई। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह खेप सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई थी। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई हैं और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News