दिलकुशा मार्केट में ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए की दवाइयां जब्त

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 03:37 PM (IST)

जालंधर (रत्ता): ड्रग्स विभाग की टीम ने एक सूचना के आधार पर गुप्ता एजैंसीज, दिलकुशा मार्कीट में औचक छापामारी करते हुए 4 लाख रुपए की ऐसी दवाइयां जब्त की जिनको कोल्ड चैन मेंटेन किया बिना ही रखा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक जोनल लाइसैंसिंग अथॉरिटी सुधा बहल के नेतृत्व में ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर्स परमिंदर सिंह, अनुपम कालिया व सीनियर असिस्टैंट दिनेश कुमार की टीम ने जब उक्त दुकान पर छापामारी की तो देखा कि वहां पर रखा हुआ डीप फ्रीज बंद पड़ा था और उसमें भारी मात्रा में ऐसी दवाइयां तथा वैक्सीन पड़ी थी जिनको 2 से 8 डिग्री तक के टेंपरेचर पर स्टोर करना होता है।

टीम ने जब दुकान के मालिक तनुज गुप्ता से डीप फ्रिज बंद होने के बारे में पूछा तो उसने यह कहा की फ्रिज कल रात को ही बंद हुआ है। टीम को उसकी बात पर संतुष्टि इसलिए नहीं हुई क्योंकि फ्रिज की हालत देखकर ही पता चल रहा था कि वह पिछले काफी समय से बंद पड़ा है। ड्रग्स विभाग की टीम ने वहां से 18 प्रकार की ऐसी दवाइयां अपने कब्जे में ली, जिनकी कीमत लाखों रुपए बनती थी। जोनल लाइसैंसिंग अथॉरिटी ने बताया कि वह तो दुकानदार के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News