नशे ने बुझाया एक और घर का चिराग, पिता के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

punjabkesari.in Saturday, Aug 27, 2022 - 05:37 PM (IST)

मलोट: यहां नशे के टीके के कारण युवक की मौत के मामले में थाना कबरवाला पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर उसे टीका लगाकर मारने के लिए जिम्मेवार पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है। 

इस संबंध में कबरवाला थाने के मुख्य अधिकारी सुखदेव सिंह ढिल्लों ने बताया कि सुखमंदर सिंह पुत्र मोड़ा सिंह निवासी गांव धौला ने पुलिस को दर्ज बयान में कहा कि वह एक राज मिस्त्री है और अपने भांजे  मुदई के साथ शाम खेड़ा में एक शैलर के निर्माण का काम कर रहा है। उसका लड़का कृष्ण सिंह मुदई के पास आया था। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उसका लड़का नशा करने का आदि है और कुछ देर बाद वह वहां से चला गया।

मुदई को उसके नशे की आदत का पता था इसलिए वह अपने भांजे को लेकर लड़के की तालाश करने लगा। जब वह शामखेड़ा लिंक रोड पर पहुंचा तो उसने देखा कि सतपाल सिंह सत्ती पुत्र अजीत सिंह निवासी शाम खेड़ा अपने पिता के साथ उसके लड़के की बाजू पर टीका लगा रहा था । इस दौरान जब वह मौके पर पहुंचे तो दोनों पिता-पुत्र को ललकारा तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान ही उसने अपने लड़के कृष्ण सिंह को संभाला लेकिन वह तड़प रहा था और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। कबरवाला पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर सतपाल सिंह और उसके पिता अजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों के हवाले कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News