इंटरनेशनल टूरिस्ट प्लेस डलहौजी से पंजाब में Drugs सप्लाई, पढ़ें...
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 04:20 PM (IST)
जालंधर (वरुण) : बॉर्डर एरिया के बाद अब हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से जालंधर में गांजे और चिट्टे की सप्लाई शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सप्लाई पिछले 7 से 8 माह से चल रही है।
सूत्रों की माने तो पंजाब समेत जालंधर के कुछ तस्कर डलहौजी में अफीम और मेडिकल ड्रग्स पहुंचा रहे है जबकि वापिसी में वहां से चिट्टा और गांजा लाया जा रहा है। हैरानी की बात है कि डलहौजी जो पर्यटकों की पसंदीदा स्थान माना जाता है वह अब नशे के कारोबार से मशहूर होता दिखाई दे रहा है। हालांकि STF की तरफ से कुछ समय से डलहौजी में कई नशा तस्कर भी दबोचे जो पंजाबी थे लेकिन डलहौजी पुलिस की तथा कथित शह के चलते ड्रग्स का धंधा चरम सीमा पर पहुंच चुका है।
चंबा पुलिस के उच्च के अधिकारी इस ड्रग्स के कारोबार से अंजान है लेकिन अगर सख्ती नहीं बरती गई तो डलहौजी के युवा भी नशे के दलदल में बचाए नहीं जा सकेंगे। डलहौजी पुलिस से नाराज स्थानीय लोग कहीं न कहीं अब दबी आवाज में एसएचओ डलहौजी का तबादला करके धाकड़ एसएचओ लगाने की मांग कर रहे है ताकि डलहौजी से नशे के कारोबार को बंद किया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

