नशे में धुत्त महिला ने किया High Voltage Drama! मामला जान रह जाएंगे दंग
punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 09:58 PM (IST)

लुधियाना (गौतम): शुक्रवार को शिमलापुरी इलाके में दो महिलाओं ने शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा कर दिया। नशे में धुत्त एक महिला मौके पर मौजूद एक व्यक्ति पर उसके साथ धक्का करने का आरोप लगाती रही और उस पर दुष्कर्म के आरोप भी लगाए। जिस पर आस-पास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही ए.सी.पी. संदीप वढेरा व थाना शिमलापुरी के इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी मिली। जांच के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाने के लिए भेज दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के लोग एक महिला के व्यवहार को लेकर पहले ही परेशान चल रहे थे। उनका आरोप था कि अक्सर महिला के घर पर गलत किस्म के लोगों का आना-जाना रहता था। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को महिला ने अपने पति के जाने के बाद अपनी एक सहेली को घर बुला लिया। जिस पर महिला अपने प्रेमी को लेकर उसके घर आ गई और वहां पर दो तीन अन्य युवक भी पहुंच गए। कुछ देर के बाद महिला की अपने प्रेमी से कहा सुनी हो गई और सभी ने शराब पीनी शुरू कर दी।
शराब पीते समय महिला किसी बात को लेकर फिर भड़क गई और नशा होने के कारण उसने हंगामा शुरू कर दिया। नशे में धुत्त महिला ने अपने प्रेमी पर उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने पर इलाके में भी सनसनी पैदा हो गई। महिला का हंगामा बढ़ते देख कर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर महिलाओं को हिरासत में लिया। जब इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here