जालंधर पुलिस ने पाकिस्तान के परिवार को दिलवाया वीजा, पूरी खबर पढ़ रह जाएंगे दंग
punjabkesari.in Tuesday, May 06, 2025 - 03:56 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पहलगाम में हुए हमले के बाद एक और जहां भारत-पाकिस्तान से संबंधों में दरार आ गई है वहीं भारत आए पाकिस्तान के लोगों को उनके मुल्क वापिस जाने के आदेश भी जारी कर दिए गए थे। इसी बीच एक खबर सामने आई है जिसे सुन लोग हैरान हो गए हैं। जानकारी के अनुसार जालंधर पुलिस ने पाकिस्तान से आए परिवार को वीजा दिलवाया है।
खबर मिली है कि सियालकोट (पाकिस्तान) से एक हिंदू परिवार के 6 लोग जालंधर आए थे। उनका वीजा खत्म हो गया था, जिसके बाद उन्होंने जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से जालंधर में ही रहने की मांग की थी। इसके बाद डी.सी.पी. द्वारा उनकी मदद की गई और परिवार को 6 महीने का वीजा मिल गया। वहीं उक्त परिवार का कहना है कि वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहते और उन्हें यहीं रहना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here