जालंधर में अहाते में शराबी युवकों का उत्पात, कर्मचारी घायल और CCTV तोड़े
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 12:37 PM (IST)
जालंधर : जालंधर के घास मंडी चक्की इलाके में शुक्रवार देर रात एक अहाते में विवाद का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि 7-8 युवक शराब पीकर अहाते में आए और कर्मचारियों के साथ हंगामा करने लगे।
अहाता मालिक बिल्ला ने कहा कि नशे में युवकों ने पहले काफी शोर मचाया और लेबर से अपशब्द कहे। जब कर्मचारी ने बिल का भुगतान मांगने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद युवकों ने लेबर पर हमला कर दिया और अहाते में तोड़फोड़ की।
हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

