ई.डी. रेड पर केजरीवाल ने सी.एम. चन्नी पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 10:46 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में ई.डी. द्वारा की गई रेड और रेड के दौरान सी.एम. चन्नी के भांजे से बरामद की गई करोडो़ं रुपए की रकम को लेकर सी.एम. चन्नी पर हमले शुरू हो गए हैं। इसी दौरान दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सी.एम. चन्नी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा है कि सी.एम. चन्नी कोई आम आदमी नहीं है, वह सिर्फ आम आदमी होने का ढोंग करता है। केजरीवाल ने एक टवीट के जरिए सी.एम. चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह से करोड़ों की बरामदगी पर कहा कि चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी है।

जिक्रयोग्य है कि सी.एम. चन्नी ने केजरीवाल पर कई तरह के आरोप लगाए थे। सी.एम. चन्नी ने केजरीवाल को ई.डी. की कार्रवाई का समर्थन करने पर काफी हमले किए थे। केजरीवाल ने कहा है कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री और उसका परिवार चोरी में शामिल हो, वह राज्य की जनता धोखे के अलावा कुछ नहीं दे सकता। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News