फिल्म 'RSVP' की तरह इस दुल्हन के कारनामे आपके होश उड़ा देंगे

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 05:18 PM (IST)

बुढलाडा (बांसल): लुटेरी दुल्हन के काम, कई हुए दुष्कर्म के शिकार और कई लूटे गए व्यक्तियों के मामले में इस कहानी को अंजाम देने वाले गिरोह के कुछ लोग आज भी पुलिस की गिरफ्त से दूर नजर आ रहा है। जिन को काबू करने से बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। एस.एच.ओ. बोहा संदीप भाटी ने बताया कि पड़ताल दौरान गांव रियोंद खुर्द की पूर्व सरपंचनी का पुत्र सिकंदर सिंह को नामजद किया गया है।

वर्णनयोग है कि विवाह के नाम पर लोगों को फसाने और विवाह करवाने के बाद कुछ दिनों के अंदर दुल्हन रात को गहने और कीमती समान लेकर फरार हो जाती है, की तर्ज पर एक गिरोह ने आसपास के इलाकों में लाखों रुपए लूटने का समाचार मिला था। फिलहाल गिरोह की प्रमुख समेत अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से दुल्हन और उसका चाचा पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि बाकी सिकंदर सिंह और उसका साथी गुरमीत सिंह पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News