पूरा पंजाब केंद्र से तंग, लेकिन सन्नी देओल की ''मोदी भक्ति'' खत्म नहीं हो रही - राघव चड्ढा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 10, 2021 - 09:55 AM (IST)

पठानकोट (आदित्य, शारदा): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने पठानकोट प्रवास के दौरान कहा कि बॉलीवुड अभिनेता व गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सन्नी देओल ने मोदी का साथ देकर पंजाब के लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है। आज पूरा पंजाब केंद्र सरकार से तंग है, लेकिन सन्नी देओल की मोदी भक्ति खत्म नहीं हो रही। अब पंजाब के लोगों ने देओल परिवार का बहिष्कार कर दिया है। सन्नी देओल ने मुसीबत के समय पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।

चड्ढा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ वोट देकर सन्नी देओल को सांसद बनाया था, लेकिन जब पंजाब के लोगों को उनकी जरूरत पड़ी तो वे पंजाब को साइड कर अपनी कुर्सी पर बैठे रहे। कई महीनों से पंजाब के किसान केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। अब तक करीब 200 आंदोलनकारी किसान शहीद हो गए, लेकिन किसानों की वोट से सांसद बने सन्नी देओल ने किसानों की मौत पर एक शब्द भी नहीं बोला। सन्नी देओल न अपने संसदीय क्षेत्र में कभी दिखते हैं और न ही संसद में। उन्होंने अभी तक केवल 3 दिन ही लोकसभा के सत्र में भाग लिया है। पंजाब से सांसद होने के बाद भी सन्नी देओल हमेशा मुंबई में रहते हैं। वह असल में पंजाब के नहीं मुंबई के निवासी हैं। सांसद का काम पी.ए. संभालता है। क्या जनता ने उनके पी.ए. को वोट दिया था?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News