डेंगू के साथ-साथ Chikungunya की भी Entry, इतने मामले आए सामने..

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2023 - 02:48 PM (IST)

पंजाब डेस्कः डेंगू के साथ-साथ अब चिकनगुनिया भी लोगों को अपनी लपेट में ले रहा है। चिकनगुनिया के लक्षण वाले मरीज बड़ी तेजी से सामने आने लगे हैं। अब इस सीजन में 28 मामले चिकनगुनिया के सामने आए हैं, जो अलग-अलग जिलों से संबंधित हैं। 

क्या है लक्षण 
चिकनगुनिया के लक्षण और संकेत 10-12 दिनों तक रहते हैं, जो धीरे-धीरे खुद ठीक होने लगते हैं। बुखार और जोड़ों में असहनीय दर्द के अलावा चिकनगुनिया में कुछ और भी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। चिकनगुनिया के मुख्य लक्षण सिर दर्द थकान चक्कर आनाउल्टी (इंफेक्शन के 2 से 22 दिन के भीतर)अक्सर, चिकनगुनिया के लक्षणों को लोग मच्छरों की वजह से होने वाली अन्य बीमारियों जैसे मलेरिया और डेंगू के लक्षण मान लेते हैं। लेकिन, इनका प्रभाव शरीर पर अलग तरीके से होता है। जैसे, इसमें होने वाले बुखार की गम्भीरता अन्य बीमारियों से अलग होता है। 

इसी तरह डेंगू में कई बार मरीज़ को ब्लीडिंग जैसे लक्षण भी दिखायी पड़ते हैं। जबकि, मलेरिया में मरीज़ों में तेज़ बुखार होता है जो, शाम में काफी बढ़ जाता है। जिसके बाद बार-बार और जल्दी-जल्दी ठंड और पसीना जैसी समस्याएं होती रहती हैं। तो वहीं दूसरी तरफ चिकनगुनिया में मरीजों को तेज बुखार के साथ तेज़ दर्द (खासकर, जोड़ों में असहनीय दर्द) महसूस होता है। इन तीनों ही स्थितियों में मरीज़ों को 102'oF डिग्री बुखार हो सकता


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News