फिल्मी स्टोरी की तरह पूर्व पति ने महिला के घर किया सुसाइड, फिर कहानी में आया रोचक मोड़

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2020 - 12:51 PM (IST)

लुधियाना: महिला के पूर्व पति ने उसी के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जहां पर वह अपने दूसरे पति के साथ रह रही है। महिला तीसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। सुबह उसने नीचे की मंजिल पर अपने पूर्व पति को लकड़ी के बाले से लटकता हुआ पाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामला सलेम टाबरी के न्यू सुभाष नगर इलाके का है। 

मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरूण शाह के रूप में हुई है, जोकि मूल रूप से बिहार के मोतीहार इलाके का रहने वाला था। यह युवक इस महिला के घर में कैसे पहुंचा। इसकी कहानी भी किसी फ्ल्मिी स्टोरी से कम नहीं। इस युवक की 2002 में सुनीता के साथ शादी हुई थी। 2011 में जब सुनीता दूसरी बार गर्भती हुई तो अरूण उसे छोड़कर चला गया। करीब एक बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। अरूण के दोनों बच्चे सुनीता ने अपने पास रख लिए और 2012 में युधिष्ठर उर्फ सोनू से शादी कर ली। अढ़ाई महीने पहले सोनू काम के सिलसिले में दिल्ली गया परंतु लॉकडाऊन होने के कारण वहीं फिर से सुनीता के साथ मेल-जोल बढ़ा लिया। वह उसके घर आने-जाने लगा। 

कुछ दिन पहले जब लॉकडाऊन में राहत मिली तो सोनू घर वापस लौटा। इस पर सुनीता ने पहले पति को घर आने से मना किया। इस पर नशे में धुत्त अरूण उससे झगड़ा करने लगा। बात थाने तक पहुंची लेकिन बाद में सोनू को अरूण पर रहम आ गया और उसे यह सोच कर घर ले आया कि नशे की हालत में इसके साथ कोई हादसा न हो जाए। जहां रात में उसने फंदा लगा खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल कृष्ण का कहना है, कि फिलहाल धारा-174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अरूण के परिवारवालों को सूचना भेज दी गई है।

शराब पीकर करता था मारपीट
सुनीता का कहना है कि अरूण अक्सर शराब पीकर उससे मारपीट करता था। वह ठीक ढंग से कोई काम-धंधा भी नहीं करता था।

कहानी का रोचक मोड़
इस कहानी में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब सुनीता के मकान मालिक शाम लाल ने बताया कि लॉकडाऊन के दौरान सुनीता व अरूण उसके पास आए। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया। इनके साथ 15 साल का एक लड़का व 5 साल की लड़की है, लेकिन सोनू के दिल्ली से लौटने के बाद उसे सारा मामला पता चला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News