पंजाब के पूर्व मंत्री राज खुराना का निधन

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2016 - 11:12 AM (IST)

चंडीगढ़: भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व चीफ पार्लियामैंट्री सेक्रैटरी (सी.पी.एस.) राज खुराना का निधन हो गया है। खुराना काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनको 6 महीने पहले लीवर की बीमारी के चलते हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने रविवार देर रात मेदांता में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज राजपुरा में होगा। 3 बजे उनकी राजपुरा में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

खुराना 2007 से 2012 तक विधायक रहे। वह मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) भी रहे लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर उनको इस पद से हटा दिया गया। खुराना ने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू किया था। उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए 5 बार चुनाव लड़ा और तीन बार एमएलए बने जबकि दो बार चुनाव हारे। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए और 2012 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर कांग्रेस के हरदयाल कंबोज से हार गए थे। खुराने के बेटे तरुण खुराना भी इस बार राजपुरा से भाजपा के टिकट के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News