Punjab: पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें, लगी एक और धारा

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 12:54 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब की सियासत में एक नया मोड़ सामने आया है, जहां पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लालजीत भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। DM गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में भुल्लर के खिलाफ एक और धारा दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, FIR में सबूत मिटाने की कोशिश करने वाली धारा 238 जोड़ी गई है। भुल्लर पर सबूत मिटाने का आरोप है। असल में, पुलिस ने भुल्लर का 7 दिन का रिमांड लिया था, लेकिन उस दौरान पुलिस उसका मोबाइल, SIM कार्ड और DVR बरामद नहीं कर पाई।

गगनदीप रंधावा केस पहले से ही सेंसिटिव माना जा रहा था। जांच के दौरान अब यह बात सामने आई है कि अहम सबूतों से छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने की कोशिश की गई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने भुल्लर के खिलाफ सबूत मिटाने से जुड़ी धाराएं जोड़ दी हैं। पंजाब पुलिस पूरे केस की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सच सामने लाने के लिए केस के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। 

पूरा मामला

गौरतलब है कि पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, अमृतसर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने सुसाइड कर लिया था और सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाकर पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। इस मामले में पीड़ित परिवार और विपक्षी पार्टियों के संघर्ष के बाद लालजीत सिंह भुल्लर ने पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया और अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। परिवार CBI जांच की मांग कर रहा था, लेकिन लालजीत भुल्लर के खिलाफ एक और धारा जोड़ दी गई, जिससे अब उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News