पंजाब में Noodles के डिब्बों में निकली अफीम! हैरान करेगी पूरा खबर
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 01:35 PM (IST)
अमृतसर (नीरज) : नूडल्स व खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, DRI (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम ने नूडल्स व खाने के सामान के डिब्बों में से 21.69 लाख रुपए की अफीम को जब्त कर और 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई अफीम को कोरियर कंपनी के जरिए विदेश भेजा जाना था।
जानकारी के अनुसार डी.आर.आई. की तरफ से लुधियाना के एक प्रतिष्ठान पर रेड करके उन लोगों को गिरफ्तार किया गया जो खाने के डिब्बों में बड़े ही शातिराना तरीके से अफीम पैक करते थे। इन लोगों से 1.64 किलो अफीम जब्त की गई। इसी कार्रवाई के तहत कोरियर कंपनी पर रेड की गई जहां 2.698 किलो अफीम को जब्त किया गया। इसी कार्रवाई में फ्रांस की सुरक्षा एजैंसियों की तरफ से यू.एस.ए. व कैनेडा भेजे जाने वाले पार्सलों से 3 किलो नशीला पदार्थ जब्त किया गया। पुलिस और DRI की टीमें इस इंटरनेशनल नेटवर्क के बाकी सदस्यों की पहचान करने के लिए पूरी जांच कर रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

