किसान पर कहर बन गिरी आसमानी बिजली, देखने वालों की कांप उठी रूह

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 10:29 AM (IST)

डेराबस्सी : डेराबस्सी के नजदीक गांव महमदपुर में खेत में किसी काम गए एक किसान पर आसमानी बिजली गिर गई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान परमजीत सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी महमदपुर डेराबस्सी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गत सुबह 8.30 बजे के करीब बरसात के मौसम के चलते आसमानी बिजली चमक रही थी।  

PunjabKesari

इस दौरान परमजीत सिंह खेत में किसी काम से गया हुआ था। उसी समय उस पर आसमानी बिजली गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खेतों में अकेला होने के कारण किसी को परमजीत सिंह पर बिजली गिरने के बारे में पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब एक प्रवासी मजदूर परमजीत सिंह के खेत की ओर निकलने लगा तो उसने धान के खेत के किनारे परमजीत सिंह को गिरा हुआ देखा। इस बारे में उसने गांव में पारिवारिक सदस्यों को जानकारी दी। मृतक परमजीत सिंह की छाती और पेट के दोनो पर आसमानी बिजली गिरने के कारण झुलसने के निशान थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News