किसान नेताओं का ऐलान, कांग्रेस विधायकों के घरों के आगे लगाएंगे पक्का धरना
punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 11:17 AM (IST)

जालंधर: पंजाब के सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी की पी.एम. मोदी के साथ मुलाकात के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने धान की खरीद को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने धान की खरीद को तुरंत जारी करने के लिए समूह किसानों को विनती की है कि वह कल को अधिक से अधिक संख्या में पंजाब कांग्रेस के विधायकों के घरों के बाहर पहुंचे।
बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि पहले यह धरना डी.सी. दफ्तर के आगे लगाया जाना था पर 2 अक्तूबर को छुट्टी होने के कारण और अगले दिन रविवार होने के कारण उन्होंने फैसला बदल दिया गया। अब यह धरना पंजाब कांग्रेस के विधायकों के घरों आगे लगाया जाएगा। जिससे किसानों के धान की खरीद सही समय पर की जा सके।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here