भारत बंद का जालंधर में भी असर, किसानों ने दिया धरना

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 03:38 PM (IST)

जालंधर(सोनू, वैब डैस्क): केंद्र सरकार के खेती कानूनों के खिलाफ देश की सारी किसान जत्थेबंदियों द्वारा आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से पंजाब के 14 जिलों में 35 स्थानों पर भारी संख्या में हाईवे जाम किए गए हैं और किसानों द्वारा खेती कानूनों को रद्द करवाने की मांग की जा रही है।

PunjabKesari, Farmer's jam in Jalandhar

इसी के अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन राजेवाल द्वारा जालंधर के पी.ए.पी. चौंक में और भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) पंजाब द्वारा नकोदर-जालंधर मार्ग पर स्थित गांव कंग साहिब में धरना दिया गया। इस दौरान किसानों की ओर से जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बड़ी संख्या में किसान मजदूर धरने में डटे हुए हैं। 

PunjabKesari, Farmer's jam in Jalandhar

बता दें कि बीते दिन सिख तालमेल कमेटी के दफ्तर पुली अली मोहल्ले में भारतीय किसान यूनियन और सिख तालमेल कमेटी की संयुक्त बैठक हुई थी, जिसमें शहरवासियों के मौजूदा हालातों और आ रहे त्योहारों को देखते हुए फैसला किया गया कि जिले के सभी बाजार और दुकानें खुली रहेंगी।

PunjabKesari, Farmer's jam in Jalandhar

भारतीय किसान यूनियन के जिला जालंधर के प्रधान मनदीप सिंह, कश्मीर सिंह मुख्य वक्ता, हरजीत सिंह और कुलविन्दर सिंह जनरल सचिव ने इस मौके कहा कि पिछले बंद दौरान शहरवासियों ने यादगारी सहयोग दिया था, जिसमें सिख तालमेल कमेटी का विशेष योगदान रहा। इस मौके कमल चौहान चेयरमैन जालंधर टू वीलर डीलरस एसोसिएशन, जतिन्दरपाल सिंह मझैल, बलदेव सिंह गतका मास्टर, विक्की खालसा, नरिन्दरपाल सिंह राज नगर, सन्दीप सिंह, पाली चड्ढा, बलजिन्दर सिंह आदि शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Related News