किसानों ने CM की रिहायश के बाहर लगाया पक्का मोर्चा, हाईवे किया जाम
punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 05:40 PM (IST)

संगरूर (रवि) : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के संगरूर स्थित रिहायश के बाहर पक्का मोर्चा लगा दिया है। इसके साथ ही किसानों ने संगरूर-पटियाला हाईवे को भी जाम कर दिया है। पंजाब भर से बड़ी संख्या में किसानों का ट्रैक्टर ट्रॉलियों के जरिए आना जारी है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।
उल्लेखनीय है कि बी.के.यू. एकता उगराहां के नेताओं ने किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक की थी, जो बेनतीजा रही। बैठक के दौरान किसीभी मांग को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से नाराज किसान नेताओं ने पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here