पंजाब में किसानों की हड़ताल खत्म,दूध-सब्जियों की सप्लाई शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 02:25 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के किसान संगठनों ने बुधवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली है। इसके बाद शहरों में दूध और सब्जियों की स्पलाई शुरू कर दी गई है। किसानों ने सबसे पहले पिछले साल आज के ही दिन मध्य प्रदेश में मारे गए किसानों की याद में 2 मिनट की श्रद्धाजंलि देकर हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।

हालांकि भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि देशभर में यह हड़ताल 10 जून तक ही चलेगी।उन्होंने कहा कि पंजाब में बहुत शांति से विरोध प्रदर्शन हो रहा था, परन्तु कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से दूध और सब्जियां सड़कों पर फैंक दीं।  उनको अपने हक की लड़ाई-लड़ते इतने साल हो गए हैं, परन्तु ऐसा कभी नहीं हुआ।  इसी कारण बैठक कर किसान संगठनों ने हड़ताल को समाप्त करने  का फैसला लिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News