पिता-पुत्र का तीसरे दिन भी नहीं हो सका संस्कार
punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2017 - 11:06 PM (IST)
अहमदगढ़(पुरी/सेठी/तायल): डेरा सच्चा सौदा नाम चर्चा घर जगेड़ा (अहमदगढ़) में 2 दिन पहले अज्ञात हमलावरों द्वारा कत्ल किए गए 2 डेरा प्रेमी पिता-पुत्र का तीसरे दिन भी संस्कार नहीं किया गया। मृतक पिता-पुत्र के शव नाम चर्चा घर में रख लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर हजारों डेरा प्रेमी कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए थे। मुख्य मार्ग पर एक किलोमीटर एरिया में करीब 7 हजार श्रद्धालु धरने पर बैठ रहे। इसके चलते लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर ट्रैफि क प्रभावित हो गया और राहगीरों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
आज सुबह से ही एस.एस.पी. खन्ना सङ्क्षतद्र सिंह भारी पुलिस फ ोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे जिन्होंने धरनाकारियों को मृतकों का संस्कार करने के लिए मनाने की कई बार कोशिश की पर डेरे के साथ संबंधित अलग-अलग कमेटियों के नेताओं ने एक ही शर्त रख दी की जब तक कातिल पकड़े नहीं जाएंगे तब तक मृतकों का संस्कार नहीं किया जाएगा।
कमेटी नेता महिन्द्रपाल बिट्टू कोटकपूरा, गुरजीत सिंह मोगा, हरचरण सिंह मुक्तसर, सिकंदर सिंह लुधियाना, विजय कुमार नाभा, हरिन्द्र सिंह संगरूर, राम कर्ण भवानीगढ़, सरवन कुमार अहमदगढ़, परमजीत सिंह मानसा, डा. मेजर सिंह मानसा, अवतार सिंह ख्याला, युगेश नाभा, जगदीश मूनक, गुरदेव सिंह आदि ने बताया कि सभी डेरा प्रेमियों में इस घटना पर भारी रोष पाया जा रहा है। इसी कारण कमेटी सदस्यों ने सख्त स्टैंड लिया है। उन्होंने कहा कि कल से रोष प्रदर्शन पंजाब भर में भी हो सकते हैं। पंजाब के करीब सभी जिलों से संगत का आना निरंतर जारी है।