अबोहर: पति की मौ/त के बाद आए फोन ने किया गुमराह, Heroin सहित ससुर-बहू गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 05:00 PM (IST)

अबोहर: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन सहित महिला और उसके ससुर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, अबोहर की खुईयां सरवर पुलिस ने गश्त के दौरान बहू और ससुर को 20 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि, गत रात पुलिस टीम गांव तूतावाला के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर एक महिला व व्यक्ति आते दिखे, जिसे पुलिस ने संदिग्ध देखकर रोक लिया। इस दौरान जब दोनों की तलाश ली गई तो उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ससुर जोगिंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह और बहू सुखविंदर कौर पत्नी सुरेंद्र निवासी गांव तूतावाला के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ NDPS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों को कोर्ट पेश कर के रिमांड हासिल करेगी। उसके बाद दोनों से पूछताछ की जाएगी कि इन्होंने हेरोइन कहां से ली और कहां सप्लाई करने थी। 

पति की मौत के बाद आए फोन ने किया गुमराह

मामले की जांच के दौरान डीएसपी ने बताया कि, महिला सुखविंदर कौर के पति की मौत हो चुकी है और उसके 2 बच्चे हैं। ससुर जोगिंदर सिंह ने बताया कि उसके बेटे की 3 साल पहले मौत हुई। इस दौरान वह मेहनत मजदूरी करते दोनों बच्चों का पालन पोषण और घर का गुजारा कर रहा था। इस बीच उसकी बहू को किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने उसे चिट्टा बेचने का लालच देकर गुमराह कर लिया। ससुर ने बताया कि, उसे नहीं पता कि, उसकी बहू कब से चिट्टा बेचने का काम कर रही है। गत दिन जब वह खेत में काम कर रहा था तो उसे उसकी बहू ने फोन करके बुलाया। इस दौरान उसे पता चला कि, उसकी बहू के पास चिट्टा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है। ससुर जोगिंदर सिंह का कहना है कि, उसकी कोई गलती नहीं है फिर भी पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News