पुलिस का तस्करों पर शिकंजा, हेरोइन, अवैध पिस्टल और कारतूस सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 12:19 PM (IST)
फिरोजपुर (कुमार) : जिला फिरोजपुर में एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने 2 आरोपियों को 31 ग्राम हेरोइन, 32 बोर के अवैध पिस्टल, मैगजीन और 2 जिंदा कारतूसों के साथ पंजाब नंबर के मोटरसाइकिल पर आते गिरफ्तार किया है ।
यह जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जब सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस एएसआई गुरदेव सिंह के नेतृत्व में गश्त करते हुए शमशान घाट रोड कैंट की ओर जा रही थी तो उन्हें मोटरसाइकिल पर आते हुए 2 संदिग्ध युवक दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर आगे चल पड़े जिन्हें शक के आधार पर काबू करके जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को अपना नाम कुणाल गुजर और दानिश पुत्र सिकंदर बताया जिनसे तलाशी लेने पर 31 ग्राम हैरोइन, 32 बोर का एक अवैध पिस्तौल, एक मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए । उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी पुलिस को पिस्तौल का लाइसेंस नहीं दिखा सके ।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना फिरोजपुर कैंट में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं।
5 ग्राम हैरोइन के साथ 2 और आरोपी गिरफ्तार
दूसरी और थाना फिरोजपुर कैंट की पुलिस ने एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में 5 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी को यह गुप्त सूचना मिली थी कि तरुण उर्फ बदल और साहिल पुत्र सुरेश हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं जो इस समय शमशान घाट रोड पर झाड़ियों के पास हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। इस गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी पुलिस पार्टी द्वारा नामजद दोनों आरोपीयों को काबू किया गया जिनसे तलाशी लेने पर 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना फिरोजपुर कैंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

