ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 02:14 PM (IST)

जालंधर/लांबड़ा, (माही, वरिन्दर): देहात के थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव लल्लियां कलां में महिला ने ससुर परिवार से तंग आकर जहरीली चीज खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने का समाचार प्राप्त हुआ है। महिला के जहरीली वस्तु खाने के बाद तुरंत उसको जालंधर के सिविल अस्पताल में पारिवारिक सदस्यों की तरफ से दाखिल करवाया गया और इस सम्बन्धित परिवारिक सदस्यों की तरफ से थाना लांबड़ा की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा के ए.एस.आई. बलजिन्दर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 

जानकारी देते हुए ए.एस.आई. बलजिन्दर सिंह ने बताया कि इस महिला के साथ उसके ससुराल परिवार के साथ विवाद चल रहा है। इस करके इसने जहरीली वस्तु निगली है। उन्होंने बताया कि महिला के मौसा के कहने पर महिला के दोनों नाबालिग बेटों को झांसे में लेकर उसके जानवर, सोने के जेवरात और कुछ नकदी लेकर गए थे जिससे वह बहुत परेशान थी। इसी के चलते उक्त महिला ने एस.एस.पी. जालंधर देहाती को भी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि डाक्टरों ने उक्त महिला को अभी अनफिट करार दिया है। उसके बयानों के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News