राजा वडिंग को धमकी देने के मामले में 'अमृतपाल' पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 08:47 PM (IST)

लुधियाना(राज): पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स पर लुधियाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजा वडिंग को जान से मारने की धमकियां देने वाले शख्स अमृतपाल सिंह मैरो के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने शिकंजा कस दिया है और एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। अमृतपाल सिंह मैरो वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह का करीबी बताया जा रहा है, जिस पर राजा वडिंग को सरेआम धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।   

बता दें कि गत दिवस पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है। उन्होंने कहा था कि पंजाब के हालात तालिबानी राज जैसे है, जबकि पुलिस कुछ भी नहीं कर रही। उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार पर जमकर शाब्दिक हमले किए थे। जिसके बाद आज लुधियाना पुलिस ने एक्शन में आते हुए वडिंग को धमकी देने वाले शख्स अमृतपाल सिंह मैरो के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News