करतारपुर रेलवे स्टेशन पर फ्लांइग मेल ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 01:04 AM (IST)

जालंधर/करतारपुर(गुलशन, साहनी). दिल्ली से अमृतसर जा रही फ्लाइंग मेल(सरयू-यमुना एक्सप्रैस गाड़ी नंबर 14649) आज रात करीब 10.25 बजे बजे जैसे ही करतारपुर पहुंची तो उसके डिब्बों में आग लग गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
PunjabKesari
इस मौके पर रेल यात्रियों ने बताया कि जैसे ही रेलगाड़ी स्टेशन पर पहुंची तो उन्हें स्मैक आने लगी। इससे पहले कि वे बोगियों से उतर कर कुछ समझ पाते रेलगाड़ी की 2 बोगियों में भीषण आग लग गई। जिन डिब्बों को आग लगी वे स्लीपर कोच थे।
PunjabKesari
15 मिनट पहले जालंधर से रवाना हुई थी ट्रेन
प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइंग मेल ट्रेन रात 10.10 बजे जालंधर से रवाना हुई थी और 10.25 बजे के करीब ट्रेन करतारपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। भाग्यवश आग स्टेशन पर पहुंचने के बाद लगी लेकिन जिस तरह से ट्रेन से गंध आ रही थी अगर एक मिनट की देरी हो जाती तो स्लीपर कोच में सो रहे कई यात्रियों की जान चली जाती।
PunjabKesari
मौके पर डीआरएम रवाना
करतारपुर रेलवे स्टेशन पर सरयूयमुना एक्सप्रेस (फ्लाइंग मेल )की दो बोगियों में आग लगने की सूचना मिलते ही डीआरएम राजेश अग्रवाल भी देर रात फिरोजपुर से करतारपुर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले जीआरपी और आरपीएफ के अलावा रेलवे के सीनियर डीएमई राकेश सैनी सहित तमाम रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। इस दौरान किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों द्वारा ट्रेन से उतरे यात्रियों को अमृतसर भेजने के प्रबंध किए जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ डीआरएम राजेश अग्रवाल ने कहा कि घटना की गहराई से जांच की जाएगी।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Related News