होली पर खूनी खेल! राजीनामे के दौरान चली गोलियां, 2 की मौ/त

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 11:07 AM (IST)

फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): होली के दिन जहां लोग रंगों में रंगे हुए थे, वहीं होली के रंग में तब भंग पड़ गया जब आपसी रंजिश के चलते हुए झगड़े में गोली लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना ममदोट कस्बे के गांव कडमा की है। यहां कबूतरबाजी के कारण बच्चों में झगड़ा हुआ। उसके बाद बड़ों के बीच भी लड़ाई हो गई।

देर शाम जब दोनों पक्ष राजीनामे के लिए बैठे तो झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर गोली चला दी। फिर दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने पहले पक्ष के व्यक्ति से हथियार छीनकर उसे भी गोली मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान खलारा सिंह और जगी सिंह के रूप में हुई है। इस पूरी घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गई। 

मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचे SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश के कारण चली गोलियां हैं। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News