जालंधर की पॉश सोसायटी में फायरिंग से हड़कंप, CCTV और लाइव वीडियो आए सामने

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 01:44 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के सूर्या इंक्लेव स्थित शौर्य ग्रीन अपार्टमेंट्स में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने सुरक्षा गार्ड के साथ बदसलूकी के बाद गोली चला दी। घटना देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

सोसायटी पदाधिकारियों नरेश शर्मा और अजय ने बताया कि आरोपी युवक रूबी, जो अपार्टमेंट में किराए पर रहता है, देर रात शराब के नशे में सोसायटी में दाखिल हुआ। जब सुरक्षा गार्ड ने उससे पूछताछ की तो उसने गाली-गलौच शुरू कर दी और खुद को एक पार्षद का रिश्तेदार बताते हुए धमकाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने अपना हथियार निकालकर फायर कर दिया।

गोली चलने की आवाज़ से पूरी सोसायटी में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू में कर थाने ले गई। आरोपी को ले जाते समय की CCTV फुटेज और लाइव वीडियो भी सामने आए हैं।

सोसायटी निवासियों का आरोप है कि रूबी पहले भी कई बार गुंडागर्दी कर चुका है। कुछ दिन पहले उसने सोसायटी में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News